कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन, आखिरी विदाई देने पहुंचे विक्की-कैटरीना और शबाना आजमी-जावेद अख्तर
कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन, आखिरी विदाई देने पहुंचे विक्की-कैटरीना और शबाना आजमी-जावेद अख्तर
फिल्ममेकर कुकू कोहली ने 25 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज, 26 अगस्त को मुंबई के ओशीवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।
Published : Aug 26, 2026 02:49 pm IST, Updated : Aug 26, 2026 02:50 pm IST
1/7Image Source : viral bhayani
फिल्ममेकर कुकू कोहली इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार, 25 अगस्त को उन्होंने कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशीवारा श्मशान घाट में हुआ, जहां विक्की कौशल, कैटरीना कैफ से लेकर जावेद अख्तर और शबाना आजमी तक, कई सेलिब्रिटी पहुंचे और दिवंगत फिल्ममेकर को आखिरी विदाई दी।
2/7Image Source : viral bhayani
अरुणा ईरानी भी अपने पति और फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचीं। इस दौरान वह काफी भावुक दिखीं और उनका हाल देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पति को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।
3/7Image Source : viral bhayani
विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ के साथ कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कोहली फैमिली और कौशल फैमिली में काफी अच्छी दोस्ती रही है। कुकू कोहली की बेटी करिश्मा भी कैटरीना की करीबी दोस्त हैं। 2024 में कैटरीना, करिश्मा की शादी में भी शामिल हुई थीं।
4/7Image Source : viral bhayani
विक्की कौशल और कैटरीना के साथ शाम कौशल भी कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान वह काफी दुखी और परेशान नजर आए।
5/7Image Source : viral bhayani
गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर भी कुकू कौशल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने ओशीवारा स्थित श्मशान घाट में पहुंचकर दिवंगत फिल्ममेकर को आखिरी विदाई दी।
6/7Image Source : viral bhayani
वेटेरन एक्टर टीकू तलसानिया भी कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचे। टीकू ने कुकू कोहली के साथ कई फिल्मों में काम किया था और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।
7/7Image Source : viral bhayani
कुकू कोहली के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी दिवंगत फिल्ममेकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनको श्रद्धांजलि दी।