Published : Aug 26, 2026 02:12 pm IST, Updated : Aug 26, 2026 02:12 pm IST
1/8Image Source : IndiaTV
प्याज़ की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को राहत दिलाने का फ़ैसला किया है और कांदा एक्सप्रेस चलाने की बात कही है। सरकार ने प्याज़ का केंद्र कहे जाने वाले नासिक के लासलगांव से देश के प्रमुख स्थानों के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई है जो वहां प्याज़ लेकर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नाम कांदा एक्सप्रेस रखा गया है।
2/8Image Source : IndiaTV
नासिक से प्याज लेकर आ रही इस विशेष ट्रेन को 'कांदा एक्सप्रेस' नाम दिया गया है, क्योंकि प्याज़ को मराठी में कांदा कहा जाता है और कांदा लेकर आ रही इस ट्रेन का नाम कांदा एक्सप्रेस रखा गया है।
3/8Image Source : IndiaTV
समाचार एजेंसी पीटीआई ने उपभोक्ता मामले मंत्रालय के हवाले से बताया है कि 24 अगस्त को पूरे भारत में प्याज़ का औसत खुदरा मूल्य साल-दर-साल 59 फ़ीसदी बढ़कर 43.53 रुपये प्रति किलो हो गया, जो एक साल पहले 27.37 रुपये प्रति किलो था।
4/8Image Source : IndiaTV
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल ने जानकारी दी है कि "कांदा एक्सप्रेस के ज़रिए प्रमुख बाज़ारों तक प्याज़ की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है, जिससे उपलब्धता मज़बूत होगी, क़ीमतों में स्थिरता आएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।"
5/8Image Source : IndiaTV
इस एक्स पोस्ट में बताया गया है कि 800 मीट्रिक टन प्याज़ को लेकर ये विशेष ट्रेनें नासिक से पांच प्रमुख शहरों में जा रही हैं, जिसे 35 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा जाएगा।
6/8Image Source : IndiaTV
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज के दाम प्रति किलो 50 रुपये पहुंच गए हैं। दिल्ली की मंडियों में प्याज की उपलब्धता के लिए 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर कांदा एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचेगी।
7/8Image Source : IndiaTV
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक्स पर बताया है कि विशेष ट्रेन को "शुरुआत में चेन्नई, मदुरै, दिल्ली, एर्नाकुलम और गुवाहाटी के लिए शामिल किया गया है. ज़रूरत के अनुसार अन्य केंद्रों को भी जोड़ा जाएगा।"
8/8Image Source : IndiaTV
ये प्याज़ बाज़ार में सीधे तौर पर उपलब्ध होगा बल्कि इस प्याज़ को एनसीसीएफ़, नेफ़ेड और केंद्रीय भंडार के स्टोरों के ज़रिए 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध कराया जाएगा।