Published : Jan 25, 2026 07:07 am IST, Updated : Jan 25, 2026 07:07 am IST
1/5Image Source : Freepik
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में छोटे-छोटे वास्तु के नियमों का पालन करने से आप अपनी जिंदगी को सकारात्मक बना सकते हैं। साथ ही वास्तु में कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो धनलाभ भी आपको दिला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु में बताई गई उन मूर्तियों के बारे में बताएंगे जिनको घर में रखने से आपको धनलाभ मिल सकता है।
2/5Image Source : Freepik
हाथी की प्रतिमा- वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति लाने से आपको जीवन धन लाभ मिलने लगता है। हाथी की मूर्ति को सुख-समृद्धि का कारक तो माना ही गया है साथ ही घर के लोगों का बौद्धिक कौशल भी हाथी की मूर्ति को घर से बढ़ता है।
3/5Image Source : Freepik
घर में रखें कछुए की मूर्ति- कछुए को भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार घर में कछुए की मूर्ति को रखने से शुभ फल आपको मिलते हैं। घर में शांति रहती है और धन लाभ भी आपको प्राप्त होता है।
4/5Image Source : Freepik
घर में रखें कामधेनु की प्रतिमा- घर में कामधेनु की मूर्ति रखना भी शुभ रह ता है। इसकी पूजा करने से आपके जीवन की कई परेशानियां भी दूर होती हैं। नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी आपको कामधेनु की मूर्ति को घर में रखना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
इन मूर्तियों को घर में लगाते समय इस बात का ख्याल रखें कि कहीं से भी मूर्ति टूटी न हो। इन मूर्तियों को घर के मध्य में या फिर ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है। सही दिशा और सही दिशा में इन मूर्तियों को रखने से आपके घर में धन की वर्षा हो सकती है।