Published : Feb 25, 2026 09:34 am IST, Updated : Feb 25, 2026 09:34 am IST
1/5Image Source : Freepik
घर की हर दिशा का वास्तु शास्त्र में अलग महत्व है। घर के दिशाओं के अनुरूप ही वास्तु में नियम भी बताए गए हैं। घर की कौन सी दिशा में क्या चीज रखनी चाहिए और क्या नहीं ये भी वास्तु से हमें पता चलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मकता और आर्थिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं।
2/5Image Source : Freepik
घर की उत्तर दिशा में आपको कभी भी टूटा हुआ या बहुत पुराना सामान नहीं रखना चाहिए। यह दिशा कुबेर की मानी जाती है ऐसे में अगर आप इस स्थान पर टूटी-फूटी और बेकाम की चीजें रखते हैं तो आर्थिक परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
3/5Image Source : Freepik
उत्तर दिशा में आपको इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से भी बचना चाहिए। टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर आदि अगर आप इस दिशा में रखते हैं तो नकारात्मकता घर पर हावी हो सकती है। साथ ही धन का नुकसान आपको बार-बार झेलना पड़ सकता है।
4/5Image Source : Freepik
उत्तर दिशा में कुड़ेदान रखने की गलती भी कभी न करें। यह दिशा धन के देवता कुबेर देव से संबंधित है और इस दिशा में अगर आप कुड़ादान रख सकते हैं तो आप कंगाल हो सकते हैं। इसलिए गलती से भी कुड़ादान कभी भी उत्तर दिशा में न रखें।
5/5Image Source : Freepik
घर की उत्तर दिशा में आपको हैवी फर्नीचर रखने से भी बचना चाहिए। इसकी वजह से घर की ऊर्जा पर तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता ही है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता। इस दिशा में रखा भारी सामान आपके बैंक बैलेंस को कम कर सकता है।