इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्टार आउलराउंडर बेन स्टोक्स ने दूसरे दिन 255 गेंदों मे 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार शतक जड़ दिया। स्टोक्स के टेस्ट करियर का ये 10वां शतक है और इसी के साथ ये स्टार ऑलराउंडर टेस्ट में 10 शतक और 150 विकेट लेने का कारनामा करने वाले दिग्गज ऑलराउंडरों के क्लब में शामिल हो गए। आइए जानते हैं टेस्ट में 10 शतक और 150 विकेट लेने का कमाल करने वाले ऑलराउंडरों के बारे में.......
वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स ने अपने पूरे टेस्ट करियर में 26 शतक जड़ने के अलावा कुल 235 विकेट अपने नाम किए थे। टेस्ट में पहली बार 10 शतक और 150 से ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले ऑलराउंडर थे।
इंग्लैंड के इयान बॉथम ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे ऑलराउंडर हैं। बॉथम ने 1977 से 1992 के बीच 102 टेस्ट मैचों मे 14 शतक जड़ने के अलावा 383 विकेट भी चटकाए थे।
टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री टेस्ट में 10 शतक और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 11 साल के टेस्ट करियर में 11 शतक जड़ने के अलावा 151 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ये कमाल करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। कैलिस ने 45 टेस्ट शतक जड़ने के साथ-साथ 292 टेस्ट विकेट अपने नाम किए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़