Asia Cup 2025 में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी से मचा रहे तबाही, पिछली पांच पारियों में बना चुके इतने रन
Asia Cup 2025 में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी से मचा रहे तबाही, पिछली पांच पारियों में बना चुके इतने रन
अभिषेक शर्मा टी20 एशिया कप 2025 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अभी तक पांच मैचों में कुल 248 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। आइए जानते हैं, उनकी पिछली पांच पारियों के बारे में।
Published : Sep 25, 2025 12:02 am IST, Updated : Sep 25, 2025 12:04 am IST
1/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा टी20 एशिया कप 2025 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अभी तक पांच मैचों में कुल 248 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। आइए जानते हैं, उनकी पिछली पांच पारियों के बारे में।
2/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा ने टी20 एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला यूएई की टीम के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 16 गेंदों में कुल 30 रन बनाए थे, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
3/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 14 गेंदों में 31 रन बनाए थे,जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे थे। उन्होंने जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
4/6Image Source : ap
ओमान के खिलाफ मैच में भी अभिषेक शर्मा ने तेजी के साथ रन बनाए और शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बैटिंग करने जारी रखी। उन्होंने 15 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।
5/6Image Source : ap
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने एक अलग ही रंग दिखाया था, तब पारी की शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों की धुनाई जारी रखी। तब उन्होंने 39 गेंदों में कुल 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। दमदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
6/6Image Source : ap
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत तो धीमी की। लेकिन इसके बाद जब उन्होंने लय पकड़ी, तो रनों की बरसात कर दी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में कुल 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। यहां भी उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।