अभिषेक शर्मा बनाम बाबर आजम, 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों खिलाड़ियों का बल्ले से रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम बाबर आजम, 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों खिलाड़ियों का बल्ले से रिकॉर्ड
भारतीय टीम बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की चर्चा इस समय पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिलती है। अभिषेक का एशिया कप 2025 में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके बाद से उनकी तुलना कई प्लेयर्स के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिलती है।
Published : Oct 28, 2025 11:54 pm IST, Updated : Oct 28, 2025 11:54 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के आक्रामक बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जब से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है, उसके बाद से लगातार उनका प्रदर्शन बल्ले से शानदार देखने को मिला है। अभिषेक का खौफ विपक्षी टीम के गेंदबाजों में साफतौर पर देखने को मिलता है और शुरुआती 6 ओवर्स में उन्हें रोकना अब तक काफी मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 24 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं पाकिस्तानी टीम के अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम 129 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक और बाबर का 24-24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.91 के औसत से कुल 849 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53.64 के औसत से 912 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में अपने बल्ले से जो कमाल दिखाया उसकी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिली है। अभिषेक ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए अब तक 2 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। बाबर आजम का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा अभी तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जहां 2 शतकीय पारियां खेल चुके हैं तो वहीं उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 135 रनों का है। पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनका 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन था।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा की गिनती टी20 इंटरनेशनल में मैच विनर प्लेयर्स में की जाती है, लेकिन बाबर आजम अभी तक इस लिस्ट में नहीं गिने जाते हैं। अभिषेक शर्मा अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 60 छक्के और 78 चौके लगा चुके हैं। वहीं बाबर आजम ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 87 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए जो मौजूदा दौर में किसी भी ओपनिंग बल्लेबाज के लिए काफी अहम माना जाता है वह काफी शानदार देखने को मिलता है जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 196.07 का है। बाबर आजम का 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 124.93 का था।