अभिषेक शर्मा बनाम रोहित शर्मा, 29 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम रोहित शर्मा, 29 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जब से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है उसके बाद से उनका बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके चलते उनकी कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ भी तुलना लगातार देखने को मिलती है।
Published : Nov 28, 2025 01:47 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 01:47 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के लिए अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप काफी अहम रहने वाला है, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। अभिषेक ने जब से ओपनिंग में जिम्मेदारी को संभाला है उसके बाद से उनका खौफ विरोधी टीम के गेंदबाजों में साफतौर पर देखने को मिला है। ऐसे में अभिषेक शर्मा की तुलना टी20 फॉर्मेट के कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ भी देखने को मिलती है। हम आपको अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले हैं, वहीं रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में हम आपको अभिषेक और रोहित की 29-29 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27.48 के औसत से 1012 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.92 के औसत से 475 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने अभी तक अपने छोटे से टी20 इंटरनेशनल करियर में बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है उसकी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिलती है। अभिषेक के बल्ले से अभी तक 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। रोहित शर्मा ने 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें वह 135 रनों की है। रोहित शर्मा जिनकी गिनती इस फॉर्मेट के महान प्लेयर्स में की जाती है उसमें उनका 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रनों का था।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी के दौरान पहले 6 ओवर्स में ही विरोधी टीम को मुकाबले से बाहर करने की क्षमता रखते हैं। अभिषेक के बल्ले से 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 66 छक्के और 96 चौके देखने को मिले हैं। वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19 छक्के और 38 चौके देखने को मिले थे।
6/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा का 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक बल्ले से स्ट्राइक रेट काफी शानदार देखने को मिला है जो 189.51 का है। रोहित शर्मा का 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 130.49 का था।