अभिषेक शर्मा बनाम शुभमन गिल, 77 IPL मैचों के बाद दोनों का ऐसा है रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम शुभमन गिल, 77 IPL मैचों के बाद दोनों का ऐसा है रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं, जिसमें 2 नाम जो सबसे आगे है वह ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा शुभमन गिल का है।
Published : Mar 18, 2026 03:02 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 03:02 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन देखे जाएं तो उसमें 2 भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, जिसमें एक नाम गुजरात टाइटंस टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और दूसरा नाम सनराइजर्स हैदराबाद टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का शामिल है। दोनों का आईपीएल में अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड बल्ले से देखने को मिला है, जिसके बाद हम आपको शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा दोनों के आईपीएल में रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा ने अब तक आईपीएल में कुल 77 मुकाबले खेले हैं तो वहीं शुभमन गिल 175 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों का आईपीएल में 77-77 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 77 आईपीएल मैचों की 74 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27.1 के औसत से कुल 1816 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 77 आईपीएल मैचों की 74 पारियों में बल्लेबाजी की थी और उसमें उन्होंने 32.51 के औसत से 2016 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा की गिनती आईपीएल के सबसे खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने 77 मैचों में खेलते हुए 9 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है। शुभमन गिल का आईपीएल में 77 मैचों के बाद इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनके बल्ले से 15 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी और वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हुए थे।
4/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा की मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिलती है जिसमें उसके पीछे उनका शानदार खेल है। अभिषेक शर्मा का 77 आईपीएल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 141 रनों की पारी है। शुभमन गिल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनका 77 आईपीएल मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ 96 रनों की पारी है।
5/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा का 77 आईपीएल मैचों के बाद चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उस समय मामले में उन्होंने 101 सिक्स और 174 चौके लगाए हैं। शुभमन गिल ने 77 आईपीएल मैचों में 50 छक्के और 202 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का 77 आईपीएल मैचों के बाद दोनों का स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर अभिषेक काफी आगे दिखाई देते हैं जिसमें वह 163.01 का है। शुभमन गिल का 77 आईपीएल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 126.23 का रहा था।