अभिषेक शर्मा बनाम विराट कोहली, 29 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम विराट कोहली, 29 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल में इन दिनों अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इस फॉर्मेट में 1000 रन पूरे किए थे। आजम हम अभिषेक शर्मा की तुलना विराट कोहली से कर रहे हैं।
Published : Nov 10, 2025 10:46 am IST, Updated : Nov 10, 2025 10:46 am IST
1/5Image Source : PTI
टी-20 इंटरनेशनल में अपने डेब्यू के बाद से अभिषेक शर्मा लगातार अच्छी पारियां खेल रही हैं। सिर्फ 28 पारियों में ही उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद अभिषेक शर्मा की तुलना विराट और रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से की जा रही है। हम आज आपको बताएंगे कि 29 मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 29 मैच खेले हैं तो वहीं विराट कोहली ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद T20Is से संन्यास ले लिया था। अभिषेक शर्मा ने 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.48 के औसत से 1012 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27 पारियों में बल्लेबाजी की थी और वहां उन्होंने 46.13 के औसत से 1015 रन बनाए थे।
3/5Image Source : PTI
अपने छोटे से टी-20 करियर में अभिषेक शर्मा के बल्ले से अभी तक कई यादगार पारियां देखने को मिली हैं। 29 मैचों के बाद अभिषेक बल्ले से 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिल चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 29 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 9 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/5Image Source : PTI
अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में बल्ले से खूब रन बनाए हैं। ऐसे में 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में के बाद उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह 135 रनों का है। वहीं विराट कोहली का 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 78 रनों का था।
5/5Image Source : PTI
टी20 क्रिकेट में अब स्ट्राइक रेट को काफी महत्त्व दी जाती है। अभिषेक शर्मा का 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 189.51 का रहा है। वहीं विराट कोहली का इस मामले में 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 132.67 का रहा था।