अर्शदीप सिंह बनाम हारिस रऊफ, 63 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह बनाम हारिस रऊफ, 63 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। अर्शदीप का पिछले कुछ सालों में इस फॉर्मेट में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
Published : Sep 06, 2025 02:52 pm IST, Updated : Sep 06, 2025 02:52 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का आगामी एशिया कप 2025 में कैसा प्रदर्शन रहेगा इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। वहीं मौजूद समय में अर्शदीप की गिनती बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में की जाती है। ऐसे में हम आपको अर्शदीप सिंह और हारिस रऊफ की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 63 मुकाबले खेले हैं तो वहीं हारिस रऊफ 89 मुकाबले खेले हैं, ऐसे में हम आपको अर्शदीप सिंह और हारिस रऊफ का 63-63 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए 18.3 के औसत से कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। वहीं हारिस रऊफ ने 63 टी20 मैचों की 61 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.60 के औसत से 85 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह का 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को देखा जाए तो वह 9 रन देकर 4 विकेट है। वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 18 रन देकर 4 विकेट था।
4/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह का 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट जो काफी मायने रखता है वह 8.3 का है। हारिस रऊफ की गेंदों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं होता है, वहीं उनका 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 8.05 का था।
5/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी जहां 5 विकेट हॉल हासिल नहीं किया था तो वहीं वह एकबार चार विकेट लेने में जरूर कामयाब हुए हैं। वहीं हारिस रऊफ ने भी 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी 5 विकेट हॉल हासिल नहीं किया था, लेकिन तीन बार मैच में 4 विकेट लेने में जरूर कामयाब हुए थे।
6/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह और शाहीन अफरीदी में से किस गेंदबाज ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उस मामले में अर्शदीप सिंह आगे हैं, जिन्होंने कुल 2 मेडन ओवर्स फेंके हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मेडन ओवर फेंका था।