अर्शदीप सिंह बनाम जसप्रीत बुमराह, 66 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा है प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह बनाम जसप्रीत बुमराह, 66 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा है प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा समय में भारतीय टीम की तरफ से 2 तेज गेंदबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिलता है, जिसमें एक नाम अर्शदीप सिंह का शामिल है तो वहीं दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है।
Published : Nov 05, 2025 01:31 pm IST, Updated : Nov 05, 2025 01:31 pm IST
1/6Image Source : AP/Getty
अर्शदीप सिंह ने जब से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है उसके बाद से उनका गेंद से प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से अर्शदीप को भले ही खेलने का कम मौके मिले लेकिन जब भी उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया तो उन्होंने खुद को साबित जरूर किया है। ऐसे में अर्शदीप की तुलना कई बड़े गेंदबाजों से अक्सर देखने को मिलती है, जिसमें हम आपको अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 66 मुकाबले खेले हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.55 के औसत से कुल 104 विकेट हासिल किए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.37 के औसत से 82 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह का 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 9 रन देकर 4 विकेट है। वहीं जसप्रीत बुमराह का 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट था।
4/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह का 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए जो मौजूदा समय में काफी मायने रखता है वह 8.37 का है। जसप्रीत बुमराह का 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह इस मामले में काफी बेहतर है जो सिर्फ 6.36 का है।
5/6Image Source : AP/Getty
अर्शदीप सिंह 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एकबार भी किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन उन्होंने 2 बार एक मैच में चार विकेट हॉल जरूर हासिल किया है। जसप्रीत बुमराह 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एकबार भी 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके थे।
6/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह में से किस भारतीय गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो इस मामले में बुमराह काफी आगे दिखाई देते हैं। जसप्रीत बुमराह ने 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 12 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हो सके हैं।