अर्शदीप सिंह बनाम शाहीन अफरीदी, 63 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह बनाम शाहीन अफरीदी, 63 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने जबसे टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है उसके बाद से उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन के दम पर सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में अर्शदीप सिंह की तुलना कई मौजूदा शानदार बाएं हाथ के गेंदबाजों के साथ देखने को मिलती है।
Published : Aug 28, 2025 11:14 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 11:14 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से गेंदबाजी में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। अर्शदीप सिंह ने पिछले कुल सालों में टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में प्रमुख गेंदबाज के तौर पर अपनी भूमिका को अदा किया है। वहीं हम आपको अर्शदीप सिंह और शाहीन अफरीदी की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
अर्शदीप सिंह ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 63 मुकाबले खेले हैं तो वहीं शाहीन अफरीदी ने 81 मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको दोनों का 63-63 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए 18.3 के औसत से कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.97 के औसत से 85 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
अर्शदीप सिंह का 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को देखा जाए तो वह 9 रन देकर 4 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी का 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की बात की जाए तो वह 22 रन देकर 4 विकेट था।
4/6Image Source : Getty
अर्शदीप सिंह का 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट जो काफी मायने रखता है वह 8.3 का है। वहीं शाहीन अफरीदी जो अपनी गति और स्विंग के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाई दिए हैं उनका 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 7.79 का था।
5/6Image Source : Getty
अर्शदीप सिंह ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी जहां 5 विकेट हॉल हासिल नहीं किया था तो वहीं वह एकबार चार विकेट लेने में जरूर कामयाब हुए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 बार चार विकेट हॉल हासिल किया था।
6/6Image Source : Getty
अर्शदीप सिंह और शाहीन अफरीदी में से किस गेंदबाज ने 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उस मामले में दोनों ही खिलाड़ी बराबरी पर हैं। अर्शदीप सिंह ने 2 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं शाहीन अफरीदी ने भी 2 मेडन ओवर्स फेंके थे।