टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। मौजूदा दौर में भी ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की धूम है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों के बारे में...
Published : Aug 13, 2026 01:27 pm IST, Updated : Aug 13, 2026 01:27 pm IST
1/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। मौजूदा दौर में भी ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की धूम है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों के बारे में..
2/6Image Source : AFP
मिचेल जॉनसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। मिचेल जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों की 140 पारियों में 313 विकेट चटकाने का कारनामा किया। इस दौरान जॉनसन ने 12 बार 5 विकेट लेने का भी कमाल किया।
3/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस चौथे स्थान पर हैं। पैट कमिंस ने 73 टेस्ट मैचों की 135 पारियों में 22.06 के शानदार औसत से 315 विकेट झटके हैं।
4/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज रहे डेनिस लिली का नाम भी इस स्पेशल लिस्ट में शुमार हैं। डेनिस लिली ने 70 टेस्ट मैचों की 132 पारियों में 355 विकेट चटकाने का कारनामा किया। वह ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने टेस्ट में 350 विकेट का आंकड़ा पार किया था।
5/6Image Source : AFP
धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 400 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 434 विकेट चटकाए हैं।
6/6Image Source : AFP
ग्लेन मैक्ग्रा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। मैक्ग्रा ने साल 1993 से 2007 के बीच 124 टेस्ट मैचों की 243 पारियों में 563 विकेट चटकाए। मैक्ग्रा के इस रिकॉर्ड के आसपास फिलहाल कोई गेंदबाज नहीं हैं।