मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन टीम पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वहीं इस सीजन के पहले मैच में भी टीम को CSK के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली है। आइए जानते हैं, मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Mar 24, 2025 02:28 pm IST, Updated : Mar 24, 2025 05:49 pm IST
1/6Image Source : getty
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन टीम पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वहीं इस सीजन के पहले मैच में भी टीम को CSK के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली है। आइए जानते हैं, मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं। उन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल के 213 मैचों में कुल 5458 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : getty
कीरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में मुबंई इंडियंस के लिए 3412 रन बनाए हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने मुंबई की टीम के लिए आईपीएल के 97 मैचों में कुल 3015 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
अंबाती रायडू आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में मुंबई के लिए 114 मैचों में कुल 2416 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
6/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल के 78 मैचों में मुंबई के लिए 2416 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं।