T20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहली पोजीशन पर अभिषेक शर्मा
T20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहली पोजीशन पर अभिषेक शर्मा
टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेला जाएगा। अब तक इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा, पथुम निसंका और सैफ हसन जैसे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
Published : Sep 27, 2025 11:51 pm IST, Updated : Sep 28, 2025 12:00 am IST
1/6Image Source : pti
टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेला जाएगा। अब तक इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा, पथुम निसंका और सैफ हसन जैसे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
2/6Image Source : pti
टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने अभी तक टी20 एशिया कप 2025 के 6 मैचों में कुल 309 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 75 रन रहा है।
3/6Image Source : pti
श्रीलंका के पथुम निसंका टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 261 बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 107 रन रहा है। निसंका ने भारत के खिलाफ दमदार शतक लगाया था और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए थे।
4/6Image Source : ap
बांग्लादेश के सैफ हसन टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में कुल 178 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे हैं।
5/6Image Source : ap
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 160 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा है।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका के Kusal Perera ने टी20 एशिया कप के 6 मैचों में कुल 146 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा है। मौजूदा एशिया कप में उनका हाईएस्ट स्कोर 58 रन रहा है।