T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 धाकड़ बल्लेबाज, चार तो ले चुके संन्यास
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 धाकड़ बल्लेबाज, चार तो ले चुके संन्यास
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। आइए उससे पहले ही जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। खास बात ये है कि टॉप-5 जिन बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Dec 28, 2025 02:14 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 02:14 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। आइए उससे पहले ही जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। खास बात ये है कि टॉप-5 जिन बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनमें से चार संन्यास ले चुके हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 35 मुकाबले खेलते हुए 1292 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही उन्होंने टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के 47 मैचों में कुल 1220 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनका हाईएस्ट स्कोर 92 रन रहा है। वह भी साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
4/6Image Source : ap
महेला जयवर्धने टी20 वर्ल्ड कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में कुल 1016 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2014 का खिताब जीतने के बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
5/6Image Source : ap
जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक 35 मुकाबलों में कुल 1013 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। वह अभी भी टी20 फॉर्मेट में खेल रहे हैं।
6/6Image Source : ap
डेविड वॉर्नर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के 41 मैचों में कुल 984 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं। वॉर्नर भी संन्यास ले चुके हैं।