CSK के लिए सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज, इस नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी
CSK के लिए सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज, इस नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है। आईपीएल 2025 के लिए CSK की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। आइए जानते हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Mar 23, 2025 02:04 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 02:05 pm IST
1/6Image Source : getty
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है। आईपीएल 2025 के लिए CSK की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। टीम में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार प्लेयर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 176 मैचों में कुल 4687 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं। वह CSK की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
3/6Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल के 234 मैचों में कुल 4669 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं।
4/6Image Source : getty
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस हैं। उन्होंने अभी तक 2721 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 20 अर्धशतक निकले हैं। इस सीजन वह सीएसके की टीम का हिस्सा नहीं हैं और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा था।
5/6Image Source : getty
रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। उन्होंने सीएसके की टीम के लिए आईपीएल में कुल 2380 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं।
6/6Image Source : getty
अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने सीएसके के लिए आईपीएल के 90 मैचों में कुल 1932 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।