1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

Published : Nov 23, 2025 11:34 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 11:34 pm IST
बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज 2025 में 74 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं। बाबर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कुल 41वां फिफ्टी प्लस स्कोर है।
1/6 Image Source : ap
बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज 2025 में 74 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं। बाबर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कुल 41वां फिफ्टी प्लस स्कोर है।
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 134 T20I मैच खेलते हुए कुल 41 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं, जिसमें 38 अर्धशतक और तीन शतक शामिल रहे हैं।
2/6 Image Source : ap

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने T20I क्रिकेट के 125 मैचों में कुल 39 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।
3/6 Image Source : ap
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने T20I क्रिकेट के 125 मैचों में कुल 39 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।
रोहित शर्मा T20I फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 159 मैच खेलकर 37 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। रोहित के नाम T20I क्रिकेट में कुल 32 अर्धशतक और पांच शतक दर्ज हैं।
4/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा T20I फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 159 मैच खेलकर 37 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। रोहित के नाम T20I क्रिकेट में कुल 32 अर्धशतक और पांच शतक दर्ज हैं।
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने टी20 क्रिकेट में कुल 106 मुकाबले खेलकर 31 फिफ्टी स्कोर बनाए हैं। फिलहाल वह पाकिस्तानी टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उस्मान खान निभा रहे हैं।
5/6 Image Source : ap
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने टी20 क्रिकेट में कुल 106 मुकाबले खेलकर 31 फिफ्टी स्कोर बनाए हैं। फिलहाल वह पाकिस्तानी टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उस्मान खान निभा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 29-29 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। दोनों ही T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
6/6 Image Source : ap

Advertisement