बतौर विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी तीसरे नंबर पर
बतौर विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी तीसरे नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे पायदान पर हैं। हालांकि, वह बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टेस्ट में 5000 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
Published : Jul 10, 2025 01:18 pm IST, Updated : Jul 10, 2025 01:18 pm IST
1/6Image Source : GETTY
टेस्ट क्रिकेट में एक से बढ़कर विकेटकीपर बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन सिर्फ 2 ही विकेटकीपर-बल्लेबाज 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। इनमें एक भी भारतीय नहीं है।
2/6Image Source : Getty
जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने बतौर विकेटकीपर 1992 से 2002 के बीच कुल 55 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 100 पारियों में उन्होंने 53.70 के शानदार औसत से 4404 रन बनाए। उन्होंने 12 शतक और 23 अर्धशतक जड़े।
3/6Image Source : Getty
एलेक्स स्टीवर्ट ने 1990 से 2003 के बीच 133 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान बतौर विकेटकीपर उन्होंने 82टेस्ट मैचों की 235 पारियों में 4540 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 23 अर्धशतक लगाए।
4/6Image Source : Getty
एमएस धोनी ने 2005 से 2014 के बीच टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज 90 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 144 पारियों में 38.09 के औसत से 4876 रन अपने नाम किए। उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक भी आए।
5/6Image Source : Getty
साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 147 टेस्ट मैच खेले और 5515 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 30.30 का रहा। उन्होंने 5 शतक और 35 शतक जड़ने का कारनामा भी किया। 24 बार वह नाबाद रहे।
6/6Image Source : GETTY
एडम गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने 96 टेस्ट मैचों की 137 पारियों में 5570 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 26 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका औसत 47.60 का रहा। वह 20 बार नाबाद भी लौटे।