चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
Champions Trophy में भारत के लिए कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अगर हम इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां एक दो नाम आपको चौंका सकते हैं।
Published : Feb 20, 2025 07:14 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 10:37 pm IST
1/6Image Source : Getty
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ किया। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। टूर्नामेंट के डेब्यू मैच में ही मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हॉल लिया। वहीं टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो वहां यहां भारत के स्टार ऑलराउंडर का नाम टॉप पर है। आइए आपको बताते हैं कि, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6Image Source : Getty
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं। जडेजा ने इस टूर्नामेंट में 11 मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/36 का रहा है।
3/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम दूसरे नंबर पर है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 9 मैचों में 15 विकेट लिए हैं और इस टूर्नामेंट में उनकी इकॉनोमी रेट 4.60 की रही है।
4/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में तीसरा नाम महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का है। तेंदुलकर ने चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/38 था और उनकी इकॉनोमी रेट 4.73 की है।
5/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है। हरभजन ने इस टूर्नामेंट में 13 मैचों में 3.96 की इकॉनोमी रेट से रन देते हुए 14 विकेट अपने नाम किए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/27 है।
6/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर संयुक्त रूप से इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार का नाम है। दोनों ने इस टूर्नामेंट में 13-13 विकेट लिए हैं। इशांत ने अपने करियर में चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ 7 मैच खेले, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 10 मैच खेले हैं।