WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान, टॉप-5 में दो भारतीय
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान, टॉप-5 में दो भारतीय
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कप्तानों का प्रदर्शन उनकी टीम के लिए काफी अहम रहता है, जिसमें अभी तक कुछ ही खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिनका बतौर कप्तान प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है।
Published : Sep 02, 2026 12:06 pm IST, Updated : Sep 02, 2026 12:06 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक कुछ ही टीमों का दबदबा देखने को मिला है, जिसकी बड़ी वजह उनके कप्तान रहे हैं, जिन्होंने दोहरी जिम्मेदारी को संभालते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। ऐसे में हम आपको WTC के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टॉप-5 की लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।
2/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी एक बड़ी वजह पैट कमिंस का बतौर कप्तान भी शानदार प्रदर्शन करना है। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने WTC के इतिहास में 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 25 जीतने में कामयाब रही और सिर्फ 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 6 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
3/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी बेन स्टोक्स का बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में WTC के इतिहास में कुल 40 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 21 को जीतने में कामयाब रही जबकि 17 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए।
4/6Image Source : AFP
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किए जाने वाले विराट कोहली का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान रिकॉर्ड शानदार देखने को मिलता है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने WTC के इतिहास में 22 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 14 को जीतने में कामयाब रही तो वहीं सिर्फ 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
5/6Image Source : AP
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के बाद एकबार फिर से इंग्लैंड की टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी संभालने वाले जो रूट का फिर से नेतृत्व के मामले में शानदार प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है। WTC के इतिहास में जो रूट ने बतौर कप्तान 35 मुकाबले खेले हैं जिसमें से इंग्लैंड की टीम को 14 में जीत हासिल हुई तो वहीं 14 में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
6/6Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जिनका बल्ला टेस्ट में भी जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है तो वहीं कप्तानी के मामले में भी वह बेहतर रहे हैं। रोहित की कप्तानी में WTC के इतिहास में टीम इंडिया ने 24 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 12 को जीतने में कामयाब रही तो वहीं 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सिर्फ तीन मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।