1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली टीमें, इस नंबर पर भारत और पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली टीमें, इस नंबर पर भारत और पाकिस्तान

Written By: Govind Singh
Published : Jan 26, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 10:45 pm IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास हैं। लेकिन इसे हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया के सभी मुकाबले यूएई की धरती पर होंगे। पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 1998 में हुई थी। आइए जानते हैं, तब से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में किस टीम ने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
1/6 Image Source : getty

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले भारतीय टीम ने खेले हैं। भारत ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें से 18 में जीत हासिल की है और 8 में हार मिली है। भारत ने अभी तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में और एक बार सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2002 में (संयुक्त विजेता)।
2/6 Image Source : getty

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में श्रीलंकाई टीम दूसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक 27 मैच खेले हैं, जिसमें से 14 में जीत हासिल की है और 11 मुकाबले हारे हैं।
3/6 Image Source : getty
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में श्रीलंकाई टीम दूसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक 27 मैच खेले हैं, जिसमें से 14 में जीत हासिल की है और 11 मुकाबले हारे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर है। टीम ने 25 मैच खेले हैं, जिसमें से 14 में जीत हासिल की है और 11 हारे हैं।
4/6 Image Source : getty
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर है। टीम ने 25 मैच खेले हैं, जिसमें से 14 में जीत हासिल की है और 11 हारे हैं।
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 24-24 मुकाबले खेले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में चारों टीमें संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।
5/6 Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 24-24 मुकाबले खेले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में चारों टीमें संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पाकिस्तानी टीम पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें से 11 में जीत हासिल की है और 12 मैच हारे हैं। पाकिस्तान ने एक बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब भारत को हराकर जीता था।
6/6 Image Source : getty

Advertisement