Published : Dec 01, 2022 07:19 pm IST, Updated : Dec 01, 2022 07:19 pm IST
1/8Image Source : Getty
ENG vs PAK: अंग्रेजों ने रावलपिंडी में लगाई पाक गेंदबाजों की क्लास, तस्वीरों में देखें इंग्लैंड के 7 WORLD RECORD
2/8Image Source : getty
1. इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच के पहले दिन 500 या उससे अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1910 में एक दिन में 494 रनों का पहाड़ खड़ा किया था।
3/8Image Source : Getty
2. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब मैच के पहले दिन चार खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक ने यह कमाल किया।
4/8Image Source : getty
3. टेस्ट मैच के पहले सत्र में सबसे अधिक 174 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इंग्लैंड ने अपने नाम किया।
5/8Image Source : getty
4. जैक क्राउली और बेन डकेट ने मिलकर सबसे तेज दोहरे शतक की साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 216 गेंदों में 233 जोड़े।
6/8Image Source : getty
5. जैक क्राउली ने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बने।
7/8Image Source : Getty
6. हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स (85) को पीछे छोड़ा।
8/8Image Source : getty
7. बेन डकेट और हैरी ब्रूक ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। डकेट 105 गेंदों में जबकि ब्रूक ने महज 80 गेंदों में इस उपलब्धि को हासिल किया।