Published : May 20, 2024 05:57 pm IST, Updated : May 20, 2024 05:57 pm IST
1/6Image Source : AP
आईपीएल 2024 में अब तक सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में इनका नाम
2/6Image Source : AP
आईपीएल 2024 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लगाया है। उन्होंने 15 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में केवल 39 बॉल पर ही शतक ठोक दिया था। इस दौरान उनकी 102 रनों की पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगे थे।
3/6Image Source : AP
आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 बॉल पर सेंचुरी लगाने का काम किया था। जैक्स ने 28 अप्रैल को 41 बॉल पर 100 रन बनाए थे। इस दौरान 5 चौके और 10 छक्के उन्होंने जड़े थे
4/6Image Source : AP
पंजाब किंग्स के लिए इस साल आईपीएल खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो का भी नाम आता है। उन्होंने 26 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ कोलकाता में 45 बॉल पर 108 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान 8 चौके और 9 छक्के उन्होंने लगाए थे।
5/6Image Source : pti
केकेआर के खिलाड़ी सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता में 49 बॉल पर अपना शतक पूरा किया और पारी में 109 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : pti
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 50 बॉल पर 104 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की थी।