सबसे कम पारियों में 3000 T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज, UAE का बल्लेबाज नंबर चार पर पहुंचा
सबसे कम पारियों में 3000 T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज, UAE का बल्लेबाज नंबर चार पर पहुंचा
टी20 इंटरनेशनल में अब तक गिने चुने बल्लेबाज ही तीन हजार रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। इसमें अब यूएई के शानदार बल्लेबाजों में से एक मुहम्मद वसीम का भी नाम शामिल हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियां खेलकर तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Sep 15, 2025 10:39 pm IST, Updated : Sep 15, 2025 10:39 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में अब तक गिने चुने बल्लेबाज ही तीन हजार रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। इसमें अब यूएई के शानदार बल्लेबाजों में से एक मुहम्मद वसीम का भी नाम शामिल हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियां खेलकर तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने केवल 79 पारियां खेलकर ही तीन हजार रन बना लिए थे। पारियों के हिसाब से देखा जाए तो रिजवान पहले नंबर पर काबिज हैं। ये काम उन्होंने 20 अप्रैल 2024 को किया था। हालांकि अब वे अपनी ही यानी पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 81 पारियां खेलकर तीन हजार रन बनाने का काम किया था। ये काम उन्होंने 14 मार्च 2021 में ही किया था। अब वे टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं और खेल से बाहर हैं।
4/6Image Source : getty
पाकिस्तान के बाबर आजम ने भी टी20 इंटरनेशनल में 81 पारियां खेलकर तीन हजार रन बनाए थे। बाबर ने ये आंकड़ा 30 सितंबर 2022 को छुआ था। अब बाबर भी पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी होगी कि नहीं ये अभी नहीं पता है।
5/6Image Source : ap
इसके बाद अब यूएई के मुहम्मद रिजवान का नाम आ गया है। उन्होंने अब तक 84 टी20 इंटरनेशनल पारियां खेलकर तीन हजार रन बना लिए हैं। उन्होंने 15 सितंबर 2025 को ही ये आंकड़ा छुआ है। वे इस वक्त एशिया कप में अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
6/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे एरॉन फिंच अब नंबर पांच पर चले गए हैं। एरॉन फिंच ने 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 3 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने ये काम 9 अक्टूबर 2022 को किया था। हालांकि काफी पहले ही एरॉन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।