टेस्ट में सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज, स्टार्क ने तोड़ा भारत के खिलाफ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज, स्टार्क ने तोड़ा भारत के खिलाफ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड देखने को मिले। इसमें एक रिकॉर्ड सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट हॉल लेने का भी बना, जो मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किया।
Published : Jul 15, 2025 01:08 pm IST, Updated : Jul 15, 2025 01:08 pm IST
1/6Image Source : Getty
मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। स्टार्क ने एक 78 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जो 5 विकेट हॉल से जुड़ा है। स्टार्क ने सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा कर दिखाया है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के बारें में...
2/6Image Source : Getty
शेन वॉटसन ने साल 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 21 गेंदों पर 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। केपटाउन में नवंबर 2011 में खेले गए टेस्ट मैच में वॉटसन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 विकेट से यह मुकाबला हार गई थी।
3/6Image Source : Getty
स्कॉट बोलैंड के नाम 19 गेंदों में 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज हैं। बोलैंड ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज तब 19 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे।
4/6Image Source : Getty
स्टुअर्ट ब्रॉड भी उन चुनिंदा गेंदबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने 19 गेंदों क भीतर 5 विकेट झटके हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में अगस्त 2015 में खेले गए टेस्ट मैच में यह कमाल किया था। उन्होंने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अकेले 8 बल्लेबाजों का शिकार किया था।
5/6Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलिया के एर्नी टोशैक के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 19 गेंदों में आधी टीम को आउट करने का रिकॉर्ड है। एर्नी टोशैक ने भारत के खिलाफ साल 1947 में खेले गए टेस्ट मैच में 2.3 ओवर के अंदर एक पारी में 5 विकेट चटकाए थे। बता दें, टेस्ट क्रिकेट में तब एक ओवर 8 गेंदो का होता था।
6/6Image Source : Getty
एर्नी टोशैक के सबसे तेज 5 विकेट हॉल रिकॉर्ड को टूटने में 78 साल का लंबा वक्त लग गया। मिचेल स्टार्क ने सबीना पार्क में खेले गए तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाजों को महज 15 गेंद के अंदर आउट करते हुए नया इतिहास रच दिया। स्टार्क अब टेस्ट में सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।