हार्दिक पांड्या बनाम फहीम अशरफ, 57 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या बनाम फहीम अशरफ, 57 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों का प्रदर्शन
एशिया कप 2025 में ऑलराउंडर प्लेयर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या तो वहीं पाकिस्तान के फहीम अशरफ के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Aug 23, 2025 11:17 pm IST, Updated : Aug 23, 2025 11:17 pm IST
1/6Image Source : Getty
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में ऑलराउंडर प्लेयर्स की अहमियत काफी ज्यादा हर टीम में देखने को मिलती है जो एक मैच विनर की भूमिका को निभाते हुए दिखाई देते हैं। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में हार्दिक पांड्या ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था। वहीं अब एशिया कप में भी उनके प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है। पाकिस्तान की एशिया कप टीम में फहीम अशरफ को तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया गया है। ऐसे में हम आपको दोनों खिलाड़ियों का टी20 इंटरनेशनल में तुलनात्मक प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
हार्दिक पांड्या ने जहां अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 114 मुकाबले खेले हैं तो वहीं फहीम अशरफ ने कुल 57 मैच खेले हैं। ऐसे में दोनों प्लेयर्स का 57-57 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद हम आपको रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 39 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें 22.28 के औसत से उन्होंने 624 रन बनाए थे। वहीं फहीम अशरफ ने 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 41 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 13.19 के औसत से 409 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : Getty
हार्दिक पांड्या 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्लेबाजी करते हुए एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली थी, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 147.51 का रहा था। वहीं दूसरी तरफ फहीम अशरफ में एक अर्धशतकीय पारी खेली है। फहीम के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 133.67 का रहा है।
4/6Image Source : Getty
हार्दिक पांड्या की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन फिनिशर में की जाती है, जिसमें उनके बल्ले से 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 41 चौके और 35 छक्के देखने को मिले थे। वहीं फहीम अशरफ को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24 चौके और 25 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : Getty
हार्दिक पांड्या का टी20 इंटरनेशनल में गेंद से भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। हार्दिक ने 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 49 पारियों में गेंदबाजी की थी जिसमें वह 28.57 के औसत से 42 विकेट लेने में कामयाब हुए थे। वहीं पाकिस्तानी टीम ऑलराउंडर खिलाड़ी फहीम अशरफ ने 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 54 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 27.5 के औसत से 42 विकेट हासिल किए हैं।
6/6Image Source : Getty
हार्दिक पांड्या का 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में गेंद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 38 रन देकर 4 विकेट था। वहीं फहीम अशरफ का 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6 रन देकर तीन विकेट है।