हार्दिक पांड्या बनाम मोहम्मद नवाज, 71 T20I के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड जानें यहां
हार्दिक पांड्या बनाम मोहम्मद नवाज, 71 T20I के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड जानें यहां
एशिया कप 2025 में ऑलराउंडर प्लेयर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या तो वहीं पाकिस्तान के फहीम अशरफ के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Sep 08, 2025 09:58 pm IST, Updated : Sep 08, 2025 09:58 pm IST
1/5Image Source : AP
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें जोरदार तैयारी कर चुकी हैं। इस मैच से पहले आज हम टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तुलना मोहम्मद नवाज से करेंगे। आपको बताएंगे कि 71 टी-20 इंटरनेशनल के बाद दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने अपना T20I डेब्यू साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वह अब तक कुल 114 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वहीं मोहम्मद नवाज की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 71 टी-20 मैच खेले हैं और उनका डेब्यू साल 2016 में आयरलैंड के खिलाफ हुआ था।
3/5Image Source : AP
रन बनाने की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने 71 टी-20 मैचों की 52 पारियों में 25.13 की औसत से 955 रन बनाए थे। तो वहीं अगर बात करें मोहम्मद नवाज की तो उन्होंने अब तक 71 टी-20 मैचों की 48 पारियों में 18.22 के औसत से 638 रन बनाए थे। रन बनाने का मामले में नवाज की तुलना में हार्दिक काफी आगे हैं।
4/5Image Source : AP
बात करें विकेट की तो 71 टी-20 मैचों के बाद हार्दिक पांड्या ने 62 पारियों में 54 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं अगर बात करें तो 71 टी-20 मैचों के बाद उन्होंने 70 विकेट अपने नाम किए थे। विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या की तुलना मोहम्मद नवाज काफी आगे हैं। गेंद के साथ यहां उनका दबदबा देखने को मिला है।
5/5Image Source : AP
71 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद हार्दिक पांड्या ने बल्ले से दो अर्धशतक लगाए थे। इस दौरान वह एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। वहीं अगर बात करें मोहम्मद नवाज की तो 71 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद उनके बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक देखने को नहीं मिला था। यहां हार्दिक का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।