ICC वूमेन्स T20 WC 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ 1 भारतीय
ICC वूमेन्स T20 WC 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ 1 भारतीय
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप खिलाड़ियों में सिर्फ 1 भारतीय है। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में...
Published : Jun 25, 2026 02:49 pm IST, Updated : Jun 25, 2026 02:49 pm IST
1/6Image Source : AFP
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप खिलाड़ियों में सिर्फ 1 भारतीय है। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में 24 जून तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें पायदान पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं। चमारी अटापट्टू ने 4 मैचों में 46.33 के औसत 149.46 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने पिछले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 106 रन की ऐतिहासिल पारी खेली थी।
3/6Image Source : AFP
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज की शेमेन कैंपबेल हैं। शेमेन कैंपबेल ने 4 मैचों में 150 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट 127.12 है।
4/6Image Source : AFP
भारत की स्मृति मंधाना इस खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक खेले 3 मैचों में 53 के औसत और 154.37 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं। मंधाना अब तक 2 अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर चुकी हैं।
5/6Image Source : AFP
स्कॉटलैंड की युवा बल्लेबाज डार्सी कार्टर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 21 साल की डार्सी ने इस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेलते हुए 174 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58 और स्ट्राइक रेट 116 का रहा है। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं।
6/6Image Source : AFP
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज ने किया है। डैनी वायट ने 4 मैचों में 64.33 के औसत और 147.33 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक एक शतक और 1 अर्धशतक आ चुका है।