T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर
T20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हो सकता है। इसके लिए सिर्फ 24 रनों की दरकार है। दरअसल, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कायरन पोलार्ड की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में हैं। आइए जानते हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों क
Published : Aug 02, 2026 01:03 pm IST, Updated : Aug 02, 2026 01:03 pm IST
1/5Image Source : AFP
T20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हो सकता है। इसके लिए सिर्फ 24 रनों की दरकार है। दरअसल, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कायरन पोलार्ड की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में हैं। आइए जानते हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं। हेल्स ने अब तक T20 क्रिकेट में 528 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14449 रन निकले हैं। इसमें 7 शतक और 92 अर्धशतक शामिल हैं।
3/5Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल T20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल ने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं। गेल के नाम कई सालों तक T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड रहा, लेकिन अब उनके आगे 2 बल्लेबाज हैं।
4/5Image Source : AFP
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज T20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जोस बटलर ने 520 मैचों में 14780 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं। बटलर सबसे ज्यादा T20 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 24 रन दूर हैं।
5/5Image Source : AFP
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड के नाम दर्ज है। पोलार्ड ने 746 मैचों में 14803 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड T20 क्रिकेट में 1001 छक्के भी जड़ चुके हैं।