आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप 5 बल्लेबाज, इस खिलाड़ी ने मारी 8 स्थानों की लंबी छलांग
आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप 5 बल्लेबाज, इस खिलाड़ी ने मारी 8 स्थानों की लंबी छलांग
साल 2024 की आखिरी आईसीसी वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसकी खास बात ये रही कि पूरे साल पाकिस्तान के बाबर आजम ने वनडे में ज्यादा रन नहीं बनाए और ज्यादा मुकाबले भी नहीं खेले, इसके बाद भी अभी तक पहले नंबर पर वही बने हुए हैं। उनकी लीड भी ठीक ठाक है।
Published : Dec 27, 2024 05:51 pm IST, Updated : Dec 27, 2024 05:51 pm IST
1/6Image Source : getty
साल 2024 की आखिरी आईसीसी वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसकी खास बात ये रही कि पूरे साल पाकिस्तान के बाबर आजम ने वनडे में ज्यादा रन नहीं बनाए और ज्यादा मुकाबले भी नहीं खेले, इसके बाद भी अभी तक पहले नंबर पर वही बने हुए हैं। उनकी लीड भी ठीक ठाक है। इस बीच साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने साल खत्म होते होते टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। चलिए नजर डालते हैं आईसीसी की वनडे रैंकिंग के टॉप बल्लेबाजों पर।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 795 की चल रही है। उनके बल्ले से बहुत रन भी नहीं बने हैं, बावजूद इसके उनका पहले नंबर पर काबिज रहना अपने आप में अचरज में तो डालता ही है।
3/6Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा का दूसरे नंबर पर कब्जा है। उनकी रेटिंग इस वक्त 765 की है। उन्होंने पिछले लंबे वक्त से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। लेकिन फरवरी में वे एक दिवसीय मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।
4/6Image Source : getty
भारत के ही शुभमन गिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग अभी 763 की है। वे भी अगले साल उस वक्त वनडे खेलेंगे, जब इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग 746 की है। विराट कोहली अगले साल फरवरी में पहले तो इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे, इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनका जलवा दिखाई देगा।
6/6Image Source : getty
इस बीच साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने कमाल किया है। उन्होंने एक ही झटके में आठ स्थानों की छलांग मार दी है। वे अब 743 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर आ गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।