Published : Aug 27, 2025 11:00 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 11:00 pm IST
1/6Image Source : Getty
ICC ने ताजा ODI रैंकिंग का ऐलान कर दिया है। गेंदबाजों की ODI रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। शीर्ष पर संयुक्त रुप से 2 गेंदबाजों का कब्जा हो गया है। टॉप-10 गेंदबाजों में 2 भारतीय शुमार हैं। आइए जानते हैं गेंदबाजों की ICC ODI में किस पायदान पर कौन सा बॉलर...
2/6Image Source : Getty
ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में 5वें पायदान पर अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान हैं। राशिद खान की रेटिंग 640 है। टॉप-10 गेंदबाजों में वह इकलौते अफगान गेंदबाज हैं।
3/6Image Source : Getty
नामीबिया के बर्नार्ड शोल्ट्ज ICC ODI रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। बर्नार्ड शोल्ट्ज 644 रेटिंग के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं। बर्नार्ड शोल्ट्ज लंबे समय से ICC ODI रैंकिंग में टॉप-10 में शुमार हैं।
4/6Image Source : Getty
कुलदीप यादव ICC ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। कुलदीप टॉप-5 गेंदबाजों में इकलौते भारतीय हैं। उनकी रेटिंग 650 है। कुलदीप ने लंबे समय से कोई ODI मैच नहीं खेला, लेकिन फिर भी रैंकिंग में जलवा बरकरार है।
5/6Image Source : Getty
ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर 2 गेंदबाजों का कब्जा हो गया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा 671 रेटिंग अंक के साथ साथी स्पिनर केशव महाराज के साथ शीर्ष पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के आखिरी मैच में 57 रन देकर एक विकेट लेने के चलते महाराज की रैंकिंग में गिरावट आई। इस तरह उनकी रेटिंग तीक्षणा के बराबर आ गई।
6/6Image Source : Getty
न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी क्रमश: छठे और 7वें स्थान पर हैं। वानिंदु हसरंगा 8वें जबकि रवींद्र जडेजा 9वें स्थान पर हैं। जडेजा टॉप-10 रैंकिंग में शामिल दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। एडम जम्पा एक पायदान को नुकसान हुआ है और वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती एक स्थान की छलांग लगाते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।