ICC Rankings: कौन हैं वनडे के टॉप 5 बल्लेबाज, भारतीय प्लेयर्स का जलवा
ICC Rankings: कौन हैं वनडे के टॉप 5 बल्लेबाज, भारतीय प्लेयर्स का जलवा
ICC Rankings: अभी वनडे क्रिकेट नहीं हो रहे हैं, लेकिन आपको याद दिला दें कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाजों में भारतीय प्लेयर्स का जलवा है। टॉप 2 में ही भारत के दो बल्लेबाज काबिज हैं। चलिए एक नजर डालते हैं।
Published : Sep 23, 2025 09:41 pm IST, Updated : Sep 23, 2025 09:41 pm IST
1/6Image Source : getty
अभी वनडे क्रिकेट नहीं हो रहे हैं, लेकिन आपको याद दिला दें कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाजों में भारतीय प्लेयर्स का जलवा है। टॉप 2 में ही भारत के दो बल्लेबाज काबिज हैं। चलिए एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारत के शुभमन गिल नंबर एक बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल की रेटिंग इस वक्त 784 की है। वे दूसर नंबर के बल्ले से काफी आगे हैं। हालांकि अभी हाल फिलहाल भारतीय टीम कोई भी वनडे मैच नहीं खेलेगी। नवंबर में वनडे सीरीज होगी।
3/6Image Source : getty
भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। अब उनका फोकस केवल वनडे पर है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की रेटिंग 756 की है।
4/6Image Source : getty
पाकिस्तान के कप्तान रहे बाबर आजम इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर तीन पर हैं। कभी वे तीनों फॉर्मेट के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन अब टी20 इंटरनेशनल में तो उनका पत्ता ही कट गया है। वनडे में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चल रहा है।
5/6Image Source : getty
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर काबिज हैं। विराट कोहली भी अब टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायरमेंट लेकर केवल वनडे पर ही फोकस कर रहे हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग 736 की है।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की बात करें तो वे इस वक्त नंबर पांच पर हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उनकी रेटिंग 720 की है। हालांकि साल 2023 में तो वे 751 तक की रेटिंग हासिल कर चुके हैं, लेकिन अब काफी गिर चुकी है, लेकिन फिर भी टॉप 5 में बने हुए हैं।