ICC Rankings: आईसीसी टी20 रैंकिंग हुई अपडेट, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच जोरदार टक्कर
ICC Rankings: आईसीसी टी20 रैंकिंग हुई अपडेट, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच जोरदार टक्कर
आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग फिर से अपडेट कर दी है। हालांकि पिछले सप्ताह कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ, इसलिए इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इतना तो तय है कि भारत के दो बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है।
Published : Apr 08, 2026 02:28 pm IST, Updated : Apr 08, 2026 02:28 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग फिर से अपडेट कर दी है। हालांकि पिछले सप्ताह कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ, इसलिए इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इतना तो तय है कि भारत के दो बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है। जी हां, अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं, लेकिन ईशान किशन उन्हें चुनौती दे रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं कि अभी आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में अभी भारत के अभिषेक शर्मा पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हैं। पहले तो वे काफी आगे निकल गए थे, लेकिन अब उनकी जगह को खतरा भी नजर आने लगा है। साल 2025 में 931 की रेटिंग तक पहुंच जाने वाले अभिषेक शर्मा की अभी की रेटिंग 875 की है। हालांकि अभी जल्द उन्हें कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है।
3/6Image Source : ap
अब भारत के लिए ईशान किशन उनके लिए चुनौती बन गए हैं। ईशान किशन ने आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा रखा है। उनकी रेटिंग 871 की है। यानी वे पहले नंबर के दावेदार बनते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि मई तक वे कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए यहीं पर उन्हें संतोष करना पड़ेगा। जब वे दोबारा इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरेंगे, तब मजा आएगा।
4/6Image Source : ap
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अभी भी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर तीन पर बने हुए हैं। अभी वे भी कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी रेटिंग 848 की है। फरहान में टी20 विश्व कप 2026 में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद भी टीम आगे तक नहीं जा पाई।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के धाकड़ ओपनर्स में से एक फिल साल्ट की बात करें तो वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर आते हैं। उनकी रेटिंग 792 की है। कुछ ही वक्त पहले साल्ट 881 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद नीचे आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है। वे भी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 766 की है। वे भी इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है।