ICC Rankings: टी20I की आईसीसी रैंकिंग में कौन है टॉपर, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में जबरदस्त टक्कर
ICC Rankings: टी20I की आईसीसी रैंकिंग में कौन है टॉपर, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में जबरदस्त टक्कर
आईसीसी रैंकिंग फिर से आ चुकी है। आईसीसी ने 31 मार्च तक की रेटिंग अपडेट कर दी है। इस बीच टी20 की रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी के लिए दो भारतीय बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है। अभी तो अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं, लेकिन ईशान किशन उन्हें चुनौती दे रहे हैं।
Published : Apr 02, 2026 11:07 am IST, Updated : Apr 02, 2026 11:07 am IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग फिर से आ चुकी है। आईसीसी ने 31 मार्च तक की रेटिंग अपडेट कर दी है। इस बीच टी20 की रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी के लिए दो भारतीय बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है। अभी तो अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं, लेकिन ईशान किशन उन्हें चुनौती दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस वक्त टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 875 की चल रही है। हालांकि पिछले ही साल वे 931 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला, इसलिए उन्हें नीचे आना पड़ा है। फिलहाल जल्द वे कोई मैच नहीं खेल रहे हैं। इसलिए इसमें बदलाव भी नहीं होगा।
3/6Image Source : ap
ईशान किशन आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। ईशान की रेटिंग अभी 871 की चल रही है। यानी वे अभिषेक से केवल चार ही अंक पीछे हैं। जो बहुत ज्यादा नहीं है। ईशान की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उसके बाद वे कमाल का खेल दिखा रहे हैं। ईशान किशन की ये ऑलटाइम हाई रेटिंग है। ईशान भी आने वाले कुछ वक्त तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे।
4/6Image Source : ap
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 848 की है। उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का खेल दिखाते हुए दो शतक लगाए थे, जो एक रिकॉर्ड है। वे भी फिलहाल तो मैदान में उतरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के फिल साल्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 792 की चल रही है। वे साल 2024 में 881 तक की रेटिंग हासिल कर चुके थे, लेकिन उसके बाद उनसे रन नहीं बने और उसके बाद नीचे जाते चले गए। हालांकि टॉप 5 में अभी भी बने हुए हैं।
6/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका की बात करें तो वे नंबर 5 पर पर मौजूद हैं। उनकी आईसीसी रैंकिंग में रेटिंग 766 की है। उन्होंने भी टी20 विश्व कप 2026 में अच्छा खेल दिखाया था। बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर वे टॉप 5 में हैं, ये उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।