ICC Rankings: सालाना टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा, पाकिस्तान यहां भी फिसड्डी
ICC Rankings: सालाना टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा, पाकिस्तान यहां भी फिसड्डी
आईसीसी रैंकिंग फिर से आ गई है। इस बार खास बात ये है कि सालाना रैंकिंग जारी की गई है, जो साल में अप्रैल में एक ही बार आती है। इसका आईसीसी ने फॉर्मूला बना रखा है। इस रैंकिंग में भी भारतीय टीम क जलवा दिखाई दे रहा है। वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें तो वो यहां भी फिसड्डी साबित हुई है। टीम टॉप 5 से भी बाहर है।
Published : May 07, 2026 12:35 pm IST, Updated : May 07, 2026 12:35 pm IST
1/7Image Source : afp
आईसीसी रैंकिंग फिर से आ गई है। इस बार खास बात ये है कि सालाना रैंकिंग जारी की गई है, जो साल में अप्रैल में एक ही बार आती है। इसका आईसीसी ने फॉर्मूला बना रखा है। इस रैंकिंग में भी भारतीय टीम क जलवा दिखाई दे रहा है। वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें तो वो यहां भी फिसड्डी साबित हुई है। टीम टॉप 5 से भी बाहर है।
2/7Image Source : ap
आईसीसी की ओर से जारी की गई टी20 की सालाना रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर है। टीम इंडिया की रेटिंग इस वक्त 275 चल रही है। टीम इंडिया ने मार्च में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को जीता था, इसके बाद से लेकर अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। दूसरे नंबर की टीम से भी भारत की लीड अच्छी खासी बनी हुई है।
3/7Image Source : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी की सालाना टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग 262 की है। टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अच्छा खेल दिखाया था, टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद भारत से हारकर बाहर हो गई। टीम आने वाले वक्त में कुछ टी20 मुकाबलजे खेलती हुई नजर आ सकती है।
4/7Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो सालाना आईसीसी टी20 रैंकिंग में उसका नंबर तीसरा है। टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा था, वो पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। अब टीम मई के आखिर में पाकिस्तान से वनडे सीरीज खेलने जा रही है। हालांकि टी20 मैच इस दौरान नहीं खेले जाएंगे। उसकी रेटिंग 258 की है।
5/7Image Source : ap
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आईसीसी की सालाना रैंकिंग में नंबर 4 पर है। उसकी रेटिंग अभी 247 की चल रही है। टीम ने हाल ही में बांग्लादेश से सीरीज खेली थी, जिसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था।
6/7Image Source : ap
आईसीसी की टी20 सालाना रैंकिंग में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम नंबर 5 पर है। उसकी रेटिंग अभी 244 चल रही है। जो अच्छी नहीं कही जा सकती। टीम का खेल पिछले दिनों मिलाजुला रहा है।
7/7Image Source : ap
पाकिस्तान की बात की जाए तो वो यहां भी फिसड्डी है। आईसीसी की सालना टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर है। उसकी रेटिंग 240 की चल रही है। जो खराब है। अब टीम जल्द ही बांग्लादेश से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। यानी अभी उसका फोकस टी20 इंटरनेशनल मैचों पर है ही नहीं।