आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा अभी किस नंबर पर
आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा अभी किस नंबर पर
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा जारी है। आईसीसी ने टी20 की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अच्छी बात ये है कि भारत के दो बल्लेबाज टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
Published : Nov 20, 2025 04:41 pm IST, Updated : Nov 20, 2025 04:41 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा जारी है। आईसीसी ने टी20 की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अच्छी बात ये है कि भारत के दो बल्लेबाज टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
2/6Image Source : getty
भारत के अभिषेक शर्मा इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। अभिषेक की रेटिंग इस वक्त 920 की है। हालांकि हाल ही में वे 931 तक की रेटिंग तक जा चुके हैं, लेकिन अब उससे कुछ नीचे हैं। अगले महीने यानी दिसंबर में फिर से खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के फिल साल्ट की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। फिल साल्ट की रेटिंग अभी 849 की चल रही है। जाहिर है कि पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अच्छा खासा फासला है। अब जल्द साल्ट खेलने भी नहीं उतरने वाले, ऐसे में अभिषेक की पहले नंबर की कुर्सी पर कोई खतरा भी नजर नहीं आता।
4/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 779 की है। ये उनकी आलटाइम हाई रेटिंग भी है। पथुम निसंका कमाल के खिलाड़ी के हैं और जब भी मौका मिलता है, उनके बल्ले से रन निकलते हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर की बात करें वे इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 770 की चल रही है। इंग्लैंड की टीम इस वक्त पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेलने की तैयारी में है, इसलिए जॉस बटलर अभी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
6/6Image Source : getty
भारत के तिलक वर्मा आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 761 की है। अगले महीने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है। उम्मीद है कि उसमें तिलक वर्मा अपना जलवा दिखाकर रैंकिंग में आगे जाने की कोशिश करेंगे।