आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है टीम इंडिया, इस वक्त ऑस्ट्रेलिया नंबर वन
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है टीम इंडिया, इस वक्त ऑस्ट्रेलिया नंबर वन
पिछले कुछ वक्त से लगातार टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे थे, लेकिन अब इन पर कुछ विराम लगते हुए नजर आ रहा है। बचे हुए अगस्त और सितंबर में टेस्ट मैच नहीं होंगे। इस बीच एक नजर आपको इस बात पर डालनी चाहिए कि इस वक्त टेस्ट की टॉप 5 टीमें कौन सी हैं। टीम इंडिया थोड़ा सा नीचे है और ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहले नंबर पर कब्जा बना हुआ है।
Published : Aug 15, 2025 12:49 pm IST, Updated : Aug 15, 2025 12:49 pm IST
1/6Image Source : getty
पिछले कुछ वक्त से लगातार टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे थे, लेकिन अब इन पर कुछ विराम लगते हुए नजर आ रहा है। बचे हुए अगस्त और सितंबर में टेस्ट मैच नहीं होंगे। इस बीच एक नजर आपको इस बात पर डालनी चाहिए कि इस वक्त टेस्ट की टॉप 5 टीमें कौन सी हैं। टीम इंडिया थोड़ा सा नीचे है और ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहले नंबर पर कब्जा बना हुआ है।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग इस वक्त 124 की चल रही है। आईसीसी ने 9 अगस्त तक इस रैंकिंग को अपडेट कर जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी हाल फिलहाल कोई टेस्ट नहीं खेल रही है, नवंबर में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जब उसे इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज खेलनी है।
3/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अभी दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका ने दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को करारी शिकस्त दी थी, इसलिए उसे टेस्ट रैंकिंग में भी अच्छा फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग अभी 115 की चल रही है।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिलहाल नंबर तीन पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में दो मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए थे और दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। इसलिए उसे अंकों का बहुत ज्यादा ना तो फायदा हुआ और ना ही नुकसान उठाना पड़ा। टीम की रेटिंग अभी 112 की है। अब इंग्लैंड की टीम नवंबर में एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती हुई नजर आएगी।
5/6Image Source : getty
इसके बाद नंबर आता है भारत का। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के दो मैच भारत ने अपने नाम किए थे और दो में हार मिली थी। एक मैच ड्रॉ रहा था। भारत की रेटिंग इस वक्त 107 की है। भारतीय टीम अब अक्टूबर में फिर से टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी, जब वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस सीरीज में दो मुकाबले खेले जाने हैं।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर पांच पर है। टीम का प्रदर्शन पिछले दिनों कुछ बहुत खास नहीं रहा है। टीम की रेटिंग अभी 96 की चल रही है, जो पहले की तुलना में कुछ कम हुई है। इस टीम को भी अभी जल्दी में कोई भी टेस्ट नहीं खेलना है। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम टॉप 5 में बनी हुई है, ये ही उसके लिए एक उपलब्धि है।