आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज, ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कौन है नंबर वन बल्लेबाज, ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी
आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। ये रैंकिंग 7 अगस्त तक अपडेट की गई है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त टेस्ट का नंबर एक बल्लेबाज कौन है और टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन कौन से बल्लेबाज शामिल हैं।
Published : Aug 14, 2025 03:56 pm IST, Updated : Aug 14, 2025 03:56 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। ये रैंकिंग 7 अगस्त तक अपडेट की गई है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त टेस्ट का नंबर एक बल्लेबाज कौन है और टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन कौन से बल्लेबाज शामिल हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। जो रूट इंग्लैंड के कप्तान भी रहे हैं, लेकिन इस वक्त केवल बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। अभी जो रूट की रेटिंग 908 की है। हालांकि वे 932 तक की रेटिंग तक जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल उससे काफी नीचे हैं। भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान भी रूट ने काफी अच्छा खेल दिखाया था।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज हैं। ब्रूक की रेटिंग अभी 868 की है। साल 2024 में वे 898 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, जहां से अब नीचे हैं। भारतीय टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में हैरी ब्रूक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियमसन की बात की जाए तो वे अभी आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। साल 2021 में 919 तक की रेटिंग हासिल करने वाले केन विलियमसन की रेटिंग अभी 850 की है। हालांकि वे पिछले काफी वक्त से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं।
5/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ अभी आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 816 की है। अब स्मिथ इसी साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। उसमें उनसे रन बनाने की उम्मीद उनकी टीम कर रही होगी।
6/6Image Source : getty
यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। साल 2025 कुछ वक्त के लिए जायसवाल की रेटिंग 858 तक की थी, लेकिन अब उससे थोड़ी कम 792 की है। हालांकि इसके बाद भी वे टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।