ICC Rankings: टेस्ट की अपडेट रैंकिंग में घमासान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जंग
ICC Rankings: टेस्ट की अपडेट रैंकिंग में घमासान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जंग
आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग भी अब अपडेट कर दी है। लंबे समय बाद टेस्ट का सिलसिला अब शुरू हुआ है। इसलिए बाद ही इसमें भी हलचल हुई है। इस बार जो नई अपडेट रैंकिंग जारी की गई है, उसमें जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिल रहा है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है।
Published : May 15, 2026 12:34 pm IST, Updated : May 15, 2026 12:34 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग भी अब अपडेट कर दी है। लंबे समय बाद टेस्ट का सिलसिला अब शुरू हुआ है। इसलिए बाद ही इसमें भी हलचल हुई है। इस बार जो नई अपडेट रैंकिंग जारी की गई है, उसमें जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिल रहा है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जो रूट पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अब 880 की चल रही है। हालांकि उनकी कुर्सी अब बहुत ज्यादा सुरक्षित नहीं है। उन्हीं का साथी ज्यादा पीछे नहीं है। साल 2024 में जो रूट ने 932 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी। जो अब कम हो चुकी है। अभी इंग्लैंड की टीम टेस्ट से दूर हैं।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग 857 की है, जो रूट से बहुत ज्यादा कम नहीं है। यानी एक बड़ी पारी ब्रूक को फिर से आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बना सकती है। साल 2024 में उनकी रेटिंग भी 898 की थी, जो अब पहले से कम हो गई है।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 853 की है। हेड भी ब्रूक से ज्यादा पीछे नहीं हैं। यानी जब भी ये दोनों बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे तो इसमें बदलाव देखने के लिए मिल सकता है।
5/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ आईसीसी रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 831 की चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने साल 2018 में 947 की रेटिंग हासिल की थी, हालांकि इसके बाद वे वहां तक कभी पहुंच ही नहीं पाए।
6/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग 822 की है। 919 की रेटिंग उनकी 2021 में थी। हालांकि अब वे बहत कम क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए रेटिंग नहीं बढ़ रही है। फिर भी वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बने हुूए हैं।