1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. IND v BAN: तीसरे T20I में भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

IND v BAN: तीसरे T20I में भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

Written By: India TV Sports Desk
Published : Nov 11, 2019 09:19 am IST,  Updated : Nov 11, 2019 09:19 am IST
दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में दीपक ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए जिसमें 1 हैट्रिक भी शामिल रही।
1/7 Image Source : BCCI

दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को तीसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में दीपक ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए जिसमें 1 हैट्रिक भी शामिल रही।

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज रोहित और शिखर 35 रन के भीतर पवेलियन लौट गए।
2/7 Image Source : BCCI

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज रोहित और शिखर 35 रन के भीतर पवेलियन लौट गए।

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला। श्रेयस ने 62 और राहुल ने 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। 
3/7 Image Source : BCCI

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला। श्रेयस ने 62 और राहुल ने 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। 

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 12 रन के भीतर 2 विकेट गवा दिए। 
4/7 Image Source : BCCI

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 12 रन के भीतर 2 विकेट गवा दिए। 

शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश के नईम ने पारी को संभाला और मिथुन के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
5/7 Image Source : BCCI

शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश के नईम ने पारी को संभाला और मिथुन के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

शिवम दुबे ने मिथुन को आउट कर बांग्लादेश की इस साझदारी को तोड़ा। शिवम ने मैच में 30 रन देकर 3 विकेट झटके।
6/7 Image Source : AP

शिवम दुबे ने मिथुन को आउट कर बांग्लादेश की इस साझदारी को तोड़ा। शिवम ने मैच में 30 रन देकर 3 विकेट झटके।

तीसरा झटका लगने के साथ ही बांग्लादेश की पूरी टीम 144 रन पर धराशायी हो गई जिसमें दीपक चहर की हैट्रिक का शानदार योगदान रहा। चहर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
7/7 Image Source : BCCI

Advertisement