1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. IND vs NZ 4th T20I : लगातार दूसरी बार सुपरओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 4-0 से बनाई बढ़त

IND vs NZ 4th T20I : लगातार दूसरी बार सुपरओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 4-0 से बनाई बढ़त

Edited By: India TV Sports Desk
Published : Jan 31, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 05:23 pm IST
पांच टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को हरा दिया। इसके साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली। यह लगातार दूसरा मौका था जब मैच का नतीजा सुपरओवर में आया। इससे पहले सीरीज का तीसरा मैच भी सुपरओवर में पहुंचा था जहा भारतीय टीम को जीत मिली थी।
1/5 Image Source : Getty

चौथे टी-20 मैच में न्यूजलैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने इस मुकाबले में मनीष पांडे (50) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया।
2/5 Image Source : Twitter

चौथे टी-20 मैच में न्यूजलैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने इस मुकाबले में मनीष पांडे (50) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती झटके के बाद कॉलिन मुनरो (64) और टिम सेफर्ट (57) की मदद पारी को आगे बढ़ाया लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 165 रनों के स्कोर का बचाव करने में सफल रहे और इस तरह मुकाबला सुपरओवर में जा पहुंचा।
3/5 Image Source : Getty

सुपरओवर में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट गंवाकर 13 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर में एक बार फिर मुनरो और सेफर्ट बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। सेफर्ट के बाद रॉस टेलर तीसरे बल्लेबाज के तौर पर क्रिज पर उतरे।
4/5 Image Source : Getty

सुपरओवर में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट गंवाकर 13 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर में एक बार फिर मुनरो और सेफर्ट बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। सेफर्ट के बाद रॉस टेलर तीसरे बल्लेबाज के तौर पर क्रिज पर उतरे।

वहीं 14 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने शुरुआत के दो गेंदों में एक छक्का और चौका लगाकर सुपरओवर में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। हालांकि तीसरी गेंद पर राहुल आउट हो गए लेकिन कप्तान विराट कोहली अगली 2 गेंद पर 6 रन जुटाकर टीम को जीत दिला दी। 
5/5 Image Source : Twitter

Advertisement