1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका: किस टीम ने ODIs में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: किस टीम ने ODIs में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

Written By: Vanson Soral
Published : Nov 24, 2025 11:28 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 11:28 pm IST
भारत और साउथ के बीच इन दिनों 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। वैसे तो दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन आंकड़ों में दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दोनों टीमों में से किस टीम ने ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
1/5 Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम में मौजूद प्लेयर्स की बात करें तो वहां भारत की तरफ से 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं। भारत के स्क्वॉड में मौजूद प्लेयर्स में से विराट कोहली ने 51 शतक, रोहित शर्मा ने 33 शतक, केएल राहुल ने 7 शतक और ऋषभ पंत ने 1 शतक जड़ा है। इस तरह से टीम इंडिया के स्क्वॉड में मौजूद प्लेयर्स ने कुल 92 शतक लगाए हैं।
2/5 Image Source : AP

साउथ अफ्रीका की बात करें तो वहां स्क्वॉड में मौजूद प्लेयर्स में से क्विंटन डी कॉक ने 22 शतक लगाए हैं। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 5 शतक, टोनी डी जोरजी ने 1 शतक और मैथ्यू ब्रीट्जके ने 1 शतक जड़ा है। साउथ अफ्रीका टीम में मौजूद खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 29 शतक लगाए हैं।
3/5 Image Source : AP

ODIs में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। इस फॉर्मेट में विराट के आंकड़ें काफी शानदार हैं। विराट के नाम ODIs में कुल 51 शतक दर्ज हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो उनकी टीम के लिए ODIs में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है। अमला ने कुल 27 शतक लगाए हैं।
4/5 Image Source : AP

ओवरऑल शतक लगाने की बात करें तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अभी तक ODI में कुल 324 शतक लगाए हैं। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम की बात करें तो उनके बल्लेबाजों ने मिलकर ODIs में अब तक 214 शतक लगाए हैं। शतक लगाने के मामले में टीम इंडिया के बल्लेबाज काफी आगे हैं।
5/5 Image Source : AP

Advertisement