T20I क्रिकेट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
T20I क्रिकेट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों ने हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, भारत के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए भारत के लिए किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Dec 15, 2025 03:14 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 03:17 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों ने हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, भारत के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए भारत के लिए किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : ap
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 83 T20I मैचों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की और इस दौरान कुल 3076 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 32 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 32 T20I मैचों में कुल 856 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।
4/6Image Source : pti
सुरेश रैना भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 791 रन बनाए हैं और इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : pti
श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए T20I क्रिकेट में कुल 530 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे हैं।
6/6Image Source : ap
तिलक वर्मा ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 469 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।