भारत और बांग्लादेश के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस हारा और पहले बल्लेबाजी की।
भारत को रोहित शर्मा के रूप में शुरुआती झटका लगा, लेकिन दूसरे छोर पर धवन जमें रहे और उन्होंने 42 गेंदों पर 41 रन बनाए।
भारत की लड़खड़ाती पारी को क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने फीनिशिंग टच देते हुए आखिरी ओवर में 16 रन जड़े और भारत ने मेहमानों के सामने 149 रन का लक्ष्य रखा।
दीपक चहर ने गेंदबाजी में भारत को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद सौम्य सरकार (39) ने पहले नईम (26) और फिर मुशफिकुर (60*) के साथ शानदार साझेदारी की।
सैम्य सरकार के आउट होने के बाद भी रहीम नहीं रुके और उन्होंने खलील अहमद के 19वें ओवर में चार चौके लगाकर बांग्लादेश की जीत सुनिश्चित की।
अंत में आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर कप्तान महम्मदुल्ला ने भारत को मात दी और अपनी टीम को जीत का स्वाद चखाया