तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने संभलकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेदंबाजों को खासा परेशान रखा। बेन स्टोक्स भी निराश मुद्रा में नजर आते हुए।
विराट कोहली ने शुरू से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और उन्हें खुद पर हावी नहीं होने दिया। विराट कोहली ने कई बेहतरीन शॉट लगाए और लगातार भारत के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे।
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली पर इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज का कोई असर नहीं पड़ रहा था। दोनों के सामने इंग्लैंड का हर गेंदबाज संघर्ष कर रहा था।
इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट अब तक अच्छा नहीं रहा और टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए। बाद में खबर आई कि उनकी उंगली में हल्का फ्रैक्चर है।
चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया कि उन्हें भारत की दीवार क्यों कहा जाता है। पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया।
विराट कोहली जब 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला और गली में कीटन जेनिंग्स ने उनका कैच टपका दिया। कैच छोड़े जाने से एंडरसन खासा निराश दिखे।
विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और करियर का 23वां और मौजूदा दौरे का दूसरा शतक लगाया। शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते कोहली।
जैसे ही विराट कोहली ने शतक लगाया वैसे ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं। अनुष्का शर्मा के चेहरे पर कोहली की इस उपलब्धि की खुशी साफ नजर आ रही थी।