भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कोहली लक्ष्य का पीछा करने में यकीन रखते हैं और इसी के मद्देनजर उन्होंने गेंदबाजी चुनी थी।
भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत को वनडे डेब्यू का मौका मिला। पंत ने टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें वनडे डेब्यू कराया गया। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरन हेतमायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतक लगाया। हेतमायर के करियर का ये तीसरा और भारत के खिलाफ पहला शतक था।
भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को हमेशा मैच में बनाए रखा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए अपने-अपने शतक लगाए। विराट कोहली ने 140 और रोहित शर्मा ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली।