T20I क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या की हुई नई एंट्री
T20I क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या की हुई नई एंट्री
हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 25 गेंदों में कुल 63 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले हैं। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वह भारत के लिए 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।
Published : Dec 20, 2025 01:50 pm IST, Updated : Dec 20, 2025 01:50 pm IST
1/6Image Source : ap
हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 25 गेंदों में कुल 63 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले हैं। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वह भारत के लिए 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ऐसा कर चुके हैं।
2/6Image Source : ap
रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक 159 T20I मैचों में कुल 4231 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 4188 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे हैं। उन्होंने 99 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 2788 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं।
5/6Image Source : ap
केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 72 मैचों में कुल 2265 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 22 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं।
6/6Image Source : ap
हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे हैं। उन्होंने 124 T20I मैचों में कुल 2002 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 7 अर्धशतक जड़े हैं।