ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। तीसरे वनडे में भी इन प्लेयर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की। रोहित ने जहां शतक लगाया, तो विराट ने अर्धशतक जड़ा। आइए जानते हैं, उन भारतीय प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
Published : Oct 27, 2025 02:58 pm IST, Updated : Oct 27, 2025 02:58 pm IST
1/5Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। तीसरे वनडे में भी इन प्लेयर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की। रोहित ने जहां शतक लगाया, तो विराट ने अर्धशतक जड़ा। आइए जानते हैं, उन भारतीय प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
2/5Image Source : getty
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के नाम है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 9-9 शतक लगाए हैं।
3/5Image Source : getty
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कुल 53 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 8 शतक जड़े हैं।
4/5Image Source : getty
शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 30 वनडे मुकाबले खेले हैं औरइस दौरान चार शतक लगाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में चार शतक लगा चुके हैं।
5/5Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी, अजय जडेजा और युवराज सिंह तीनों ही प्लेयर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2-2 शतक लगाए हैं। भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीनों ही बल्लेबाज संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।